बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म और मारपीट करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि महिला मंगलवार की शाम घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक फारूक उनके घर में जबरन घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घर में घुसकर महिला से जबरन दुष्कर्म व मारपीट
RELATED ARTICLES




