बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव झुमका में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि मृतका महिला सुशीला के भाई अंकित ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर रात सुशीला ने पड़ोसी के फोन से कॉल कर सुबह मायके ले जाने को कहा। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने देर रात महिला सुशीला का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका सुशीला की शादी करीब दस वर्ष पूर्व झुमका गांव निवासी रमेश से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे और अन्य घरेलू मामलों को लेकर भी घर में अक्सर विवाद होता था। खुर्जा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
RELATED ARTICLES




