बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को महिला बाइक रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी शामिल हुई और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरुक बनाने का संदेश दे रहा है।
महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। महिला आपात स्थिति में 1090, 112, 181 और 1076 डायल कर सकती हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला बाइक रैली निकली
RELATED ARTICLES