Monday, April 6, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरदिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या

दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में सोमवार को स्कूटी सवार युवक की दिनदहाड़े चाकू से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान दीपक निवासी पाली परतापुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दीपक स्कूटी पर सवार होकर किताबें खरीदकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह लखावटी खानपुर मार्ग पर गांव भटपुरा और पाली के जंगलों के बीच पहुंचा तो अन्य स्कूटी पर सवार होकर आए हमलावर ने दीपक पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments