Thursday, April 9, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरबाइक व कार की भिड़ंत में युवक की मौत

बाइक व कार की भिड़ंत में युवक की मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर क्षेत्र में गढ़-स्याना मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी शोभित चौहान की मौत हो गई। सूचना पर स्याना पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी रामभूल चौहान का 25 साल का बेटा शोभित रविवार की रात किसी काम से बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर के स्याना कस्बा की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव भैसोड़ा के पास तेज रफ्तार कार और उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी मौत हो गई। भाई मोहित ने बताया कि शोभित की करीब 4 साल पहले वर्षा के साथ शादी हुई थी। वह दो बच्चों के पिता थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments