बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि युवक सुबह के समय हाईवे पार कर रहा था तभी अचानक आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें उसकी पहचान राजेश निवासी गांव छटपारी जनपद दुमका झारखंड के रूप में हुई। दुमका निवासी परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेशनल हाईवे-34 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
RELATED ARTICLES



