बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को रविवार को खैलिया गेट के पास से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को चोरी की दो बैटरी, एक इन्वर्टर, एक मॉनिटर, दो अवैध तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक बाइक तथा तीन किलो 500 ग्राम कॉपर का तार बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीरेन्द्र उर्फ वीपी सिंह पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम दानगढ थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर तथा वीरेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर हाल निवासी वीर वाला मौहल्ला बेगमाबाद थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की जेल भेज दिया है।
02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गए जेल
RELATED ARTICLES


