बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने चार अन्तर्राजीय वाहन चोरों को चेकिंग के दौरान सीकरी जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को आठ मोटरसाइकिल तथा चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद हुए है। रविवार को आरोपी कपिल व रोहित को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा मुंडाखेडा नहर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया था जिनके पास से लूट की एक बुलेट मोटरसाइकिल व 02 मोबाइल फोन व अवैध असलहा मय कारतूस के बरामद हुए थे।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं, जिनके द्वारा जनपद बुलन्दशहर व आस पास के जनपदों से मोटरसाइकिलों की लूट/चोरी की जाती हैं जिन्होने पूछताछ पर बताया कि हम सभी कपिल व रोहित के साथ मिलकर मोबाईल फोन व मोटरसाईकिल आदि की चोरी करते है तथा हम लोग राह चलते व्यक्तियों को अपनी घरेलू समस्या का हवाला देकर मोबाईल फोन व मोटरसाईकिलो को उन्हे कम दामों में बेचकर आर्थिक लाभकमाते है तथा उनके रुपयों को आपस में बांट लेते है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम हामिदपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ, कुणाल पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह निवासी बगरईकला थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर, मोहित पुत्र किशनपाल सिंह निवासी ग्राम सैंदा फरीदपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर तथा करण पुत्र अजयपाल सिंह निवासी ग्राम बगरई खुर्द थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
04 अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
RELATED ARTICLES


