बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो तमंचे मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है जिनके खिलाफ थानों में दो मुकदमे पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 1690 रूपए बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। मादक दृव्य के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 100 ग्राम चरस व 675 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाने में दो मुकदमें पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 182 वाहनों का ई-चालान किया गया और 10,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 27 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 106 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 22 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर09/05/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
09/05/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
104
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


