बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में घर से पशुओं को चारा डालने निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश करने के बाद उसी दिन सलेमपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी। पीड़िता की मां ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और पुलिस केवल आश्वासन देकर टाल रही है।
महिला के अनुसार, उसकी लापता पुत्री गांव के ही एक कॉलेज में 12 वीं कक्षा की छात्रा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं और पुलिस से जल्द से जल्द छात्रा की बरामदगी की गुहार लगाई है।
16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES


