Friday, March 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर18/03/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर

18/03/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने बुधवार को अवैध शस्त्र खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को पांच अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 66 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में 14 मुकदमे दर्ज है। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 2200 रूपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 337 वाहनों का ई-चालान किया गया और 62,300/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 32 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 73 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 69 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 18 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments