Thursday, April 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजनपद बुलंदशहर के मंदिरों के पर्यटन विकास पर 195.74 लाख होंगे खर्च

जनपद बुलंदशहर के मंदिरों के पर्यटन विकास पर 195.74 लाख होंगे खर्च


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड जनपद बुलंदशहर की तीन विधानसभा क्षेत्र में स्थापित मंदिरों का पर्यटन विकास करेगा। इस विकास पर एक करोड़ 95 लाख 74 हजार रुपए खर्च होंगे। मंदिरों के पर्यटन विकास का कार्य संपूर्ण होने के लिए 6 माह की अवधि निश्चित की गई है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सूत्रों के अनुसार विधानसभा डिबाई की पंचायत बांधौर मां आशावर देवी जी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य पर 59.81 लाख रुपए, विधानसभा क्षेत्र स्याना के ग्राम औरंगाबाद ताहरपुर, विकासखंड ऊंचागांव में प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर (काल भैरव मंदिर) के पर्यटन विकास कार्य पर 67.46 लाख तथा विधानसभा शिकारपुर के ग्राम बरामऊ स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य पर 68.47 लाख रूपए खर्च होंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments