बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र की एक विवाहिता का आरोप है कि एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और वीडियो वायरल करने की धमकी देने की आड़ में 50 हजार रूपए की मांग कर रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि थाना औरंगाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके ही मोहल्ले का एक युवक लंबे समय से उसे परेशान करता है। युवक ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देता हुआ 50 हजार रूपए की मांग करने लगा। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


