बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेहड़ा फरीदपुर में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि करीब 62 वर्षीय महिला अपने पति के साथ घर में अकेली रहती थी। महिला का शव घर के अंदर मिला, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फील्ड यूनिट और पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर यह प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है।
पुलिस के अनुसार, घर से किसी भी सामान के गायब होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या की आशंका
RELATED ARTICLES



