बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद के मुख्य रास्ते पर एक सरकारी हैंडपंप है। यह हैंडपंप करीब एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने ग्राम सचिव से हैंडपंप को ठीक करवाने के लिए कई बार कहा, लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हो पाया है। हैंडपंप के मुख्य मार्ग पर होने के कारण गांववासियों और आने जाने वाले अन्य लोगों को भी पानी नहीं मिल पाता। पानी न मिलने के कारण लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है।
एक साल से खराब हैंडपंप बना मुसीबत, ग्राम सचिव को कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
RELATED ARTICLES



