बुलंदशहर जययात्रा: बुलंदशहर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया ने थाना अनूपशहर क्षेत्र के रेती घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इसके साथ ही घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार निगरानी रखने और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, रेती घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES


