बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव कमालपुर के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव देखा, जिसकी पहचान अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव स्वदेशपुर निवासी 22 वर्षीय उधम सिंह के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात किसी घरेलू विवाद के बाद उधम सिंह घर से गुस्से में निकल गया था, जिसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेलवे ट्रैक पर मिला अलीगढ़ युवक का शव, परिजनों से विवाद के बाद घर से निकला था बाहर
RELATED ARTICLES



