बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अगौता ब्लॉक क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक की फर्जी और नियम विरुद्ध नियुक्ति का गंभीर मामला सामने आया है। प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय की प्रबंध समिति का कार्यकाल वर्ष 2016 में ही समाप्त हो गया था। इसके बावजूद तत्कालीन प्रबंधक और स्कूल प्रधानाचार्य ने कथित रूप से मिलीभगत कर नियमों को ताक पर रखते हुए सहायक अध्यापक की नियुक्ति कर दी। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वर्ष 2017 तक डीआईओएस कार्यालय के साथ पत्राचार चलता रहा, जबकि चुनाव प्रक्रिया नहीं हुई। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने मनमाने तरीके से नियुक्ति कर दी। पूरे प्रकरण पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
अगौता: फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक की नियुक्ति का आरोप, सीएम को भेजी गई शिकायत
RELATED ARTICLES



