बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार के शाम ऑपरेशन क्लीन अभियान के क्रम में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़े दो दर्जन से अधिक दो एवं चार पहिया वाहनों का चालान किया। इसके अलावा ठेले वालों और दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने सड़क पर रखे गए सामान को तत्काल हटवाया गया।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत शहर को जाम मुक्त कराने एवं यातायात को सुचारु रुप से चलाये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं जाम-प्रभावित क्षेत्रों में बिना हेलमेट, शीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा शहर में सड़क किनारे अनाधिकृत रुप से खडे वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा मार्ग से हटवाया गया। इसके उपरान्त शहर में स्थित दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा लगाये गये अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
शहर को जाम मुक्त कराने के लिए चला अतिक्रमण अभियान, दो दर्जनों से अधिक वाहनों के काटे चालान
RELATED ARTICLES



