बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश शासन ने मेरठ मंडल के अंतर्गत जनपद बुलंदशहर में सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग को फोर लेन में चौड़ा करने और सुदृढ़ीकरण के लिए 17 करोड़ 61 लाख 94 हजार रुपए की बड़ी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह महत्वपूर्ण परियोजना दनकौर तिराहे से लेकर निजामपुर बंबे तक की जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 2.300 किलोमीटर है।
विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया कि यह कार्य क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे पूरा करने के लिए हमने सतत प्रयास किया। इस स्वीकृति से अब सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग पर यातायात सुगम होगा और क्षेत्र को भीषण जाम से निजात मिलेगी उन्होंने आगे बताया कि सिकंदराबाद विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाना मेरी प्राथमिकता है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा और उनका जीवन आसान होगा। यह कार्य क्षेत्र के विधायक के प्रयासों से संभव हो सका है। लंबे समय से यह रोड टू-लेन होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग के फोर लेन का हो जाने से अब न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र को भीषण जाम से भी निर्णायक निजात मिलेगी।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह की पहल पर सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग होगा फोर लेन
RELATED ARTICLES



