बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में खेत में बकरी घुसने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता की और बंदूक लहराकर उन्हें डराया-धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमालपुर गांव में बकरी के खेत में चले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इस बात से नाराज युवक ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और हाथ में बंदूक लेकर उन्हें धमकाया। बताया गया है कि घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। घटना के बाद पीड़ित परिवार अरनिया थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर: खेत में बकरी घुसने को लेकर बवाल, महिलाओं को बंदूक दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


