बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर थाना अरनिया क्षेत्र में शनिवार के सुबह घने कोहरे के कारण आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के दौरान लगभग दस लोग घायल हो गए तथा कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। जबरदस्त टक्कर के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया गया जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई।
घने कोहरे के कारण आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकराए, दस लोग हुए घायल
RELATED ARTICLES



