बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू नगर पंचायत की ओर से सर्दी के मौसम में जरूरतमंद राहगीरों और बेसहारा लोगों को राहत देने के उद्देश्य से रैन बसेरा तैयार किया गया है। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत कार्यालय के प्रथम तल पर बनाए गए इस रैन बसेरा में कुल 10 बेड की व्यवस्था की गई है, जिससे ठंड के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गर्म ठिकाना मिल सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष ताबिर अजमल ने बताया कि रैन बसेरा को सुविधाजनक और व्यवस्थित रूप में तैयार किया गया है। इसमें दो अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें महिलाओं के लिए पांच और पुरुषों के लिए पांच बेड की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कक्ष में बिस्तर, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, ताकि ठहरने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ईओ नीतू सिंह ने जानकारी दी कि रैन बसेरा को विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है और कोई भी राहगीर यहां नि:शुल्क ठहर सकता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि सर्दी के मौसम में राह चलते जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरा तक पहुंचाने में सहयोग करें।
सर्दी में राहत के लिए शुरू किया रैन बसेरा, दस बेड की व्यवस्था
RELATED ARTICLES



