Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअमेरिकी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया द्वारा सम्मानित हुए बुलंदशहर के डॉ. हरिशंकर सेन

अमेरिकी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया द्वारा सम्मानित हुए बुलंदशहर के डॉ. हरिशंकर सेन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रोढ़ शिक्षा में आजीवन सीखने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर हरी शंकर सेन को अमेरिकन मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया द्वारा मानव दर्शनशास्त्र डायरेक्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान डॉक्टर सेन को शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण से जोड़ने वाले उनके कार्य के लिए प्रदान किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान सात दिसम्बर को नई दिल्ली स्थित वेलकम आईटीसी होटल में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया था। समारोह में डॉक्टर सेन के कार्यों को समाज की अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचने की दिशा में प्रभावित कदम बताया गया उनके शोध में प्रोढ़ साक्षरता को आजीवन सीखने की प्रक्रिया से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर समाज के निर्माण पर विशेष बल दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद बुलंदशहर के नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर सेन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि व्यक्ति को सोचने समझने में निर्णय लेने में सक्षम बनाना होना चाहिए उन्होंने प्रौढ़ शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया है। कार्यक्रम में डॉक्टर सेन का लोगों ने बुके भेंट कर स्वागत सम्मान किया। वही लोगों का कहना है कि यह सम्मान जनपद बुलंदशहर के लिए एक गर्व की बात है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments