Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरउत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर होगी भर्ती


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती क जाएगी। आवेदन 29 दिसंबर से लिए जाएंगे और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है। इसमें किसी तरह का संशोधन 4 फरवरी तक किया जा सकेगा। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in ऑनलाइन लिए जाएंगे। पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई। लेखपाल के कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के 4165, अनुसूचित जाति 1446, अनुसूचित जनजाति 150, अन्य पिछड़ा वर्ग 1441, ईडब्ल्यूएस के लिए 792 पद हैं। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु होनी चाहिए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments