Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसर्दी का असर: रात की रोडवेज बसों पर ब्रेक, 25 से कम...

सर्दी का असर: रात की रोडवेज बसों पर ब्रेक, 25 से कम यात्री हुए तो नहीं चलेगी बस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सर्दी के बढ़ते प्रकोप का असर अब रोडवेज बस संचालन पर भी साफ नजर आने लगा है। यात्रियों की घटती संख्या और लगातार हो रहे राजस्व नुकसान को देखते हुए बुलंदशहर डिपो ने बड़ा फैसला लिया है। अब रात के समय यदि किसी रोडवेज बस में 25 से कम यात्री होंगे तो उस बस का संचालन नहीं किया जाएगा।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि डिपो से प्रतिदिन दिल्ली, गाजियाबाद, अनूपशहर समेत आसपास के रूटों पर सुबह और शाम नियमित बसें चलाई जाती हैं। वहीं हरिद्वार, अजमेर, आगरा, मुरादाबाद, हल्द्वानी, मथुरा सहित अन्य लंबे रूटों पर बसें सुबह के समय रवाना होती हैं, जो देर रात या अगले दिन बस अड्डे पर पहुंचती हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण इन दिनों रात में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। कई बसें आधी से भी कम सवारी के साथ चल रही थीं, जिससे परिवहन निगम को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि रात के समय 25 से कम यात्री होने पर बस को निरस्त कर दिया जाएगा। इस फैसले से जहां परिवहन निगम को होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी। ठंड के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर स्थिति के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments