बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही बंदियो को कंबल वितरित किए गए।
निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक व जेलर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम श्रुति ने जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और नियम-कानून के तहत ही व्यवस्थाएं संचालित की जाएं। वहीं, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के निर्देश दिए।



