बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्लास्टिक दरवाजों से लदे एक ट्रक में शनिवार को अचानक आग लग गई। ट्रक गाजियाबाद से बनारस की ओर जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि हाईवे के एक तरफ लंबा जाम लग गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। आग लगते ही ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे ट्रक जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग बुझाने और यातायात सुचारु करने में समय लगने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और जाम को धीरे-धीरे खुलवाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
प्लास्टिक दरवाजों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग
RELATED ARTICLES



