बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई। इस दौरान एसएसपी ने अनुशासन और कार्यशैली का बारीकी से अवलोकन करते हुए पुलिस बल की तत्परता की जांच की। परेड निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं – शस्त्रागार, परिवहन शाखा, बैरक, कैंटीन, कार्यालय आदि का भी गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, जवानों के आवासीय व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों से कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने का आह्वान किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने ली पुलिस लाइन में परेड की सलामी
RELATED ARTICLES



