Monday, January 12, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरजमीनी विवाद में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, घायल

जमीनी विवाद में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में वर्तमान ग्राम प्रधान बलराम प्रेमी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर हुए इस हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
आपको बता दें कि रविवार को ग्राम प्रधान बलराम प्रेमी पर आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर अवस्था में प्रधान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद सामने आ रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments