बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस ने कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है। इस अवधि के दौरान दोनों अपराधी जिले की सीमा से बाहर रहेंगे।
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी मनी और इरफान लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने के चलते पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी। सोमवार को अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना खानपुर पुलिस ने कार्रवाई को अमल में लाते हुए दोनों अपराधियों के घर के बाहर मुनादी कराई और जिलाबदरी के नोटिस चस्पा किए। आदेश के अनुसार, मनी और इरफान आगामी छह माह तक जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
खानपुर: दो शातिर अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर
RELATED ARTICLES



