बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम रैय्यान की जान चली गई। नगरपालिका की JCB मृत पशु को दफनाने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान खेलते वक्त मासूम JCB की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में रैय्यान को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और JCB चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सिकंदराबाद: पालिका की JCB की चपेट में आकर 5 वर्षीय मासूम की मौत
RELATED ARTICLES


