Monday, February 9, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरनकली नमक और चाय बेचने वाले चार व्यापारियों पर मुकदमा

नकली नमक और चाय बेचने वाले चार व्यापारियों पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में टाटा ब्रांड का नकली नमक और चाय बेचने के मामले में टाटा कंपनी के पदाधिकारी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को छापा मार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही के दौरान टीम ने नकली नमक और चाय को बरामद किया जिसके बाद टाटा कंपनी के पदाधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पारस, नरेंद्र गोयल, सुशील तोमर तथा पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
आपको बता दें कि जहांगीराबाद कस्बे में टाटा ब्रांड का नकली नमक और चाय बेचा जा रहा था। व्यापारी दुकानों पर बेखौफ होकर नकली नमक और चाय बेचकर लोग की सेहत से खिलवाड़ कर रहे है। खाद्य सुरक्षा उप आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 583 किलो नकली नमक और 163 किलो नकली चाय बरामद की गई है। टीम ने बरामद नमक और चाय के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया है।
यह कार्रवाई उस समय की गई जब टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड के कानूनी सलाहकार प्रभात गुप्ता तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश पटेल, संजीत कुमार और मनीषा शर्मा की टीम ने जहांगीराबाद के चार व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान पारस ट्रेडर्स से 130 किलो नकली चाय और 460 किलो नकली नमक, सुभाष चंद सुनील कुमार की दुकान से 4 किलो चाय और 112 किलो नमक, श्याम किराना स्टोर से 4.5 किलो नमक और 4.3 किलो चाय, जबकि मै. छज्जूमल की दुकान से 9 किलो चाय और 11 किलो नकली नमक बरामद किया गया। वहीं टीम ने पारस ट्रेडर्स के मालिक पारस पुत्र ललित कुमार के यहां से टाटा ब्रांड के नकली नमक तथा श्याम किराना स्टोर के मालिक सुशील पुत्र जयनारायण तोमर के यहां से नकली चाय के सैंपल लिए हैं।
टाटा कंपनी के पदाधिकारी प्रभात गुप्ता ने मामले में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर पारस पुत्र ललित कुमार, नरेंद्र गोयल पुत्र तेजपाल, सुशील तोमर पुत्र जयनारायण तोमर और पवन पुत्र तालेवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 तथा कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 व 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments