Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: अनाज से भरा 18 टायरा ट्रक पलटा, चालक-हेल्पर घायल

सिकंदराबाद: अनाज से भरा 18 टायरा ट्रक पलटा, चालक-हेल्पर घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के पवन कुटीर मैरिज होम के पास बुधवार देर रात अनाज से भरा 18 टायरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
आपको बता दें कि चालक के अनुसार, बदायूं से दिल्ली के लॉरेंस रोड की ओर अनाज लेकर जा रहा था। जैसे ही ट्रक पवन कुटीर मैरिज होम के पास पहुंचा। तो वहां सड़क पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद ट्रक की तेल टंकी टूट गई, जिससे सड़क पर तेल फैल गया और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हादसे में चालक के हाथ और माथे में चोट आई, जबकि हेल्पर रिंकू के हाथ में चोट लगी है। घायल चालक की पहचान निर्दोष उर्फ भुवनेश, निवासी गांव असलोल थाना जरीफनगर जनपद बदायूं के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान टल गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments