Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरपेड़ों को लेकर विवाद में एक युवक व महिला पर जानलेवा हमला,...

पेड़ों को लेकर विवाद में एक युवक व महिला पर जानलेवा हमला, दो पर रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव गढ़िया सुल्तानपुर में पेड़ों को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक व महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए दो नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपको बता दें कि पीड़िता रजनी शर्मा पत्नी स्वर्गीय मुकेश शर्मा ने नरौरा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही रिंकू शर्मा व एक महिला ने लाठी-डंडों और ईंट से उनके पुत्र प्रिंस शर्मा पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में प्रिंस शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर जब पीड़िता रजनी शर्मा बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments