Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरचोरी की चार बाइक व एक स्कूटी समेत वाहन चोर चढ़ा पुलिस...

चोरी की चार बाइक व एक स्कूटी समेत वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की पुलिस ने गुरुवार को एक शातिर वाहन चोर को चोला रोड़ पर बंद पड़ी फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे/निशादेही से चोरी की चार मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व वाहन चोरी करने के उपकरण बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नाजिम पुत्र शमशाद निवासी ग्राम मोहाना थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जिनके द्वारा जनपद बुलन्दशहर व एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की जाती है तथा उनके बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता हैं। आरोपी के कब्जे से बरामद 03 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी को ट्रेस किया गया हैं तथा अन्य 01 मोटरसाइकिल को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा हैं। गिरफ्तार आरोपी द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र से चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-65/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर से चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर में ई एफआईआर 202500086864 पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल को थाना ग्रैटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर क्षेत्र से चोरी किया गया था। जिनके सम्बन्ध में थाना ग्रेटर नोएडा पर मुअसं- 621/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत हैं। गिरफ्तार आरोपी द्वारा बरामद स्कूटी जूपिटर को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र से चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-20/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-67/26 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments