Friday, September 11, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरनरसेना: जामुन के पेड़ों की अवैध कटाई पकड़ी, पुलिस ने रुकवाया कटान

नरसेना: जामुन के पेड़ों की अवैध कटाई पकड़ी, पुलिस ने रुकवाया कटान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में जामुन के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ों का कटान रुकवा दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, नरसेना क्षेत्र में कुछ लोग जामुन के पेड़ों को काट रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही पेड़ों की कटाई रोक दी गई। इसके बाद वन विभाग को सूचना देकर अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ों और लकड़ी का निरीक्षण किया। वन विभाग के दरोगा प्रमोद मान्या ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
थाना नरसेना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजी गयी थी। टीम ने कटान रुकवाने के बाद वन विभाग को सूचना दी और मामले को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments