बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के कस्बा अमरगढ़ में बुधवार की रात बिना अनुमति के छह प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है और उन्होंने पुलिस व वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि बुधवार की रात कस्बा अमरगढ़ निवासी की विवादित भूमि से चुपके से चार नीम, एक शीशम और एक सफेदा के पेड़ों को अवैध रूप से काटकर अज्ञात लोग ले गए। सुबह जब ग्रामीणों की नजर कटे हुए ठूंठों पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई बिना किसी अनुमति के की गई है, जो वन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। मामले की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी प्रमोद कुमार भारती ने बताया कि विवादित जमीन से बिना अनुमति प्रतिबंधित पेड़ काटे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लकड़ी माफियों ने रातों-रात काट डाले छह प्रतिबंधित पेड़
RELATED ARTICLES



