Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरतालाब में फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी जाने से मछलियों की हुई...

तालाब में फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी जाने से मछलियों की हुई मौत, फैक्ट्री सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव राजारामपुर में शिव मंदिर के पास स्थित तालाब में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मछलियों की मौत फैक्ट्री के केमिकलयुक्त पानी से होने का आरोप लगाया है जिसके बाद गुरुवार को मत्स्य विभाग की अधिकारी सुनीता शाही ने तालाब का निरीक्षण किया तथा प्रदूषण विभाग ने भी फैक्ट्री को पूर्णत: बंद करने के निर्देश दिए।
आपकी बता दें कि गांव में शिव मंदिर के पास स्थित तालाब में मछलियां थी। अचानक से मछलियां मर गई। ग्रामवासियों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकल रहा गंदा पानी तालाब में जाने से मछलियों की मौत हो गई जिसके बाद प्रदूषण विभाग की टीम ने जांच की। अनियमितता मिलने पर फैक्टरी को शील कर दिया। डॉ. जितेंद्र शुक्ला सहायक निदेशक मत्स्य विभाग ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि तालाब में केमिकलयुक्त पानी के जाने से तालाब में ऑक्सीजन स्तर कम होने के कारण मछलियों की मौत हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments