Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगणतंत्र दिवस पर रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध

गणतंत्र दिवस पर रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ रेंज में गणतंत्र दिवस समारोह को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और रेंज के सभी जनपदों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद बुलंदशहर को सात जोन 27 सेक्टर में बांटकर तीन क्यूआरटी बनाई गई है।
गणतंत्र दिवस को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेरठ परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
पुलिस के अनुसार गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जनपद की सीमाओं पर बैरियर स्थापित कर‌के सघन चेकिंग चलाया जाएगा और होटल, ढाबों, बस अड्‌डों व स्टेशन, पार्किंग स्थलों आदि पर सघन चैकिंग के साथ निगरानी रखी जाएगी। चेकिंग के दौरान डाग स्क्वायड एवं एंटी-सैबोरेज रोम साथ रहेगी। स्टंटबाज, गैर कानूनीधंधों में लिप्त धंधेबाज बख्शे नहीं जायेंग। खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है और सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रहेगी। अफवाहों को जन्म देने वालों पर भी कार्रवाई होगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments