बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): 77 वें गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद बुलंदशहर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी वीरता और अदम्य साहस, उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को उनकी उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं/उत्कृष्ट कार्यो के लिए पदक प्राप्त करने पर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रसंशनीय कार्यो हेतु प्रोत्साहित किया गया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)-
- उप निरीक्षक सुभाष बाबू जनपद बुलन्दशहर।
सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत)
- निरीक्षक अतुल कुमार जनपद बुलन्दशहर।
- उप निरीक्षक कृपाल सिंह जनपद बुलन्दशहर।
- उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस योगेन्द्र पाल जनपद बुलन्दशहर।
- उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस रामकिशन जनपद बुलन्दशहर।
- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह जनपद बुलन्दशहर।
सेवाभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
- निरीक्षक बलराम सिंह जनपद बुलन्दशहर- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
- निरीक्षक रजनीश कुमार जनपद बुलन्दशहर- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
- उप निरीक्षक राजेश कुमार जनपद बुलन्दशहर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
- मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस अक्षय कुमार जनपद बुलन्दशहर- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।



