बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इसी के साथ जिलाधिकारी श्रुति द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रुति ने कहा कि विश्व में कानून आधारित शासन से चलने वाले देशों की कतारों की अतिरिक्त पंक्ति में देश खड़ा है। देश को मजबूत करने के लिए हम संकल्पित हैं। लोकतंत्र अमर रहे।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
0
31
RELATED ARTICLES



