बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर पालिका क्षेत्र के मदार दरवाजा में जर्जर विद्युत पोल अचानक मकानों पर गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विद्युत पोल गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, रास्ते में पोल गिरने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष है। लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर विद्युत पोलों को जल्द बदलवाने और समस्या का समाधान करने की मांग की है।
खुर्जा में जर्जर विद्युत पोल मकानों पर गिरे, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES


