बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): 77वें गणतंत्र दिवस पर 77 बच्चों ने 77 घंटों में भारत का संविधान लिखा। यह कार्यक्रम बुलंदशहर जिलाधिकारी श्रुति के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें शिक्षा, संस्कार और संवैधानिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद बुलंदशहर में “संविधान लेखन” के माध्यम से एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस अनूठी पहल के अंतर्गत 77 बच्चों ने निरंतर 77 घंटों तक भारत के संविधान का लेखन कर राष्ट्रीय एकता, समानता और समावेशी शिक्षा का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का विधिवत समापन बुलंदशहर जिलाधिकारी श्रुति द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की विशेष सराहना करते हुए कहा संविधान हमें समानता का अधिकार देता है और आज इन बच्चों ने एक साथ बैठकर संविधान लिखकर उस समानता को जीवंत कर दिया है।
77वें गणतंत्र दिवस पर 77 बच्चों ने 77 घंटे में लिखा संविधान
RELATED ARTICLES



