बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 14 वर्ष की करीब 10,720 किशोरियों को अगले सप्ताह से सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। जिला मुख्यालय को बुधवार को 10,720 वायल मिल गए। पहले चरण में जिला चिकित्सालय के मॉडल टीकाकरण कक्ष को एकमात्र केंद्र बनाया गया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिले में करीब 42.884 किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में 10,720 किशोरियों के लिए वैक्सीन मिली है। आगामी सप्ताह से किशोरियों को वैक्सीन लगने लगेगी।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअगले सप्ताह से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेंगे टीके
अगले सप्ताह से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेंगे टीके
0
41
RELATED ARTICLES


