बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। ग्रामीण हत्या के प्रयास के आरोपी कृष्णपाल सिंह की थाने में कथित पिटाई और टॉर्चर को लेकर थानाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि थाने में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, लेकिन जब वे इसकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने तहरीर लेने से साफ इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और थाने का घेराव कर लिया। आक्रोश बढ़ने पर ग्रामीणों ने थाने के मुख्य गेट पर थानाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर चिपका दी जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की कथित बर्बरता के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनका भरोसा टूट रहा है और वे निष्पक्ष जांच व पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे की मांग कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों ने थाने के बाहर चिपकाई तहरीर, जमकर हंगामा
RELATED ARTICLES



