बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा पहुंचे गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की और यूजीसी कानून पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी की सरकार धर्म और जाति को लेकर सरकार नहीं चलाती। जो लोग लोग थे उन्हें जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
UGC कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर बोलते हुए कहा कि जो भी विषय लाया गया है। सरकार के संज्ञान में है जिसपर सरकार सभी के हित को देखते हुए सही समय पर फैसला लेगी। UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) कानून में यदि कोई त्रुटियां या खामियां होगी तो सरकार राष्ट्रहित में, सबके हित में उसको समायोजन कर कोई भी फैसला लेगी।
अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य विवाद पर महेश शर्मा ने बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार धर्म जाति के आधार पर ना ही सरकार चलाती है और ना कोई फैसले लेती है।
सांसद ड़ॉ. महेश शर्मा खुर्जा स्थित अपने कैलाश हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह आदि मौजूद रहे।
खुर्जा पहुंचे गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने UGC कानून पर दी अपनी प्रक्रिया
RELATED ARTICLES



