Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरअधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ का मुकदमा निकला फर्जी

अधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ का मुकदमा निकला फर्जी


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता को झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में महिला द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा पूरी तरह झूठा पाया गया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
आपको बता दें कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने महिला, उसके पति और दो अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही महिला फरार चल रही थी जिसे पुलिस ने लगातार दबिश के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला ने अपने पति और दो वकीलों के साथ मिलकर अधिवक्ता पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया था। इसके बाद मुकदमा वापस लेने के नाम पर अधिवक्ता से पांच लाख की मांग की जा रही थी। पुलिस की गहन जांच आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments