Friday, November 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: वैष्णो देवी दर्शन को जा रहे बुलंदशहर के परिवार की कार...

बुलंदशहर: वैष्णो देवी दर्शन को जा रहे बुलंदशहर के परिवार की कार हादसे का शिकार, नानी व 8 वर्षीय नातिन की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दुर्गापुरम निवासी एक परिवार की कार पंजाब के होशियारपुर में हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 55 वर्षीय रजनी देवी और उनकी 8 वर्षीय नातिन सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, उमेश कुमार बुधवार शाम परिवार के साथ मारुति ब्रेजा कार से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार तड़के पंजाब के मुकेरियां क्षेत्र में अड्डा ऐमा मांगट के पास चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उमेश कुमार, उनकी पत्नी नीशू और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। नानी और नातिन की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। देर रात करीब 11 बजे दोनों के शव बुलंदशहर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments