बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को चोरी किये गये पशुओं को बेचकर प्राप्त किये 40 हजार रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त गाडी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का चोर हैं, जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी किये जाते हैं तथा उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता हैं। गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 30 अक्टूबर 2025 को थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत गांव छपरावत से कुछ बकरे व बकरी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर मुअसं-508/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हैं। गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 09 दिसंबर 2025 को थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ईसापुर से कटरा चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर मुअसं- 581/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र सुभाष उर्फ महेश निवासी ई साहिबाबाद दौतलपुर थाना प्रहलादपुर जनपद दक्षिणी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पशु चोर गिरफ्तार
0
7
RELATED ARTICLES



